BJP के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, जेएमएम का थामा दामन

tala marandi

साहिबगंजः बीजपी के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी बीजेपी से इस्तीफा देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं । उन्हें हेमंत सोरेन ने सदस्यता दिलाई । हेमंत सोरेन ने मंच से तालामरांडी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई । लोबिन हेम्ब्रम के बीजेपी में आने के बाद से ही ताला मरांडी नाराज बताये जा रहे है। ताला मरांडी 2024 के लोकसभा चुनाव में राजमहल सीट से बीजेपी के उम्मीदवार थे और उन्हे जेएमएम के विजय हांसदा ने चुनाव में मात दी। ताला मरांडी इससे पहले भी बीजेपी छोड़ चुके है, उस समय वो बीजेपी छोड़कर आजसू में शाामिल हुए थे लेकिन बाबूलाल मरांडी के बीजेपी में आने के बाद उनकी घर वापसी हुई थी। अब ताला मरांडी ने एक बार फिर बीजेपी को बाय-बाय बोल दिया है। पाकुड़ के राजवाड़ी परिवार की प्रतिमा पांडे को भी जेएमएम की सदस्यता दिलाई गई ।


tala marandi

 

 

 

ताला मरांडी

हेमंत सोरेन ने दिलाई सदस्यता

ताल मरांडी बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं । संताल परगना में उन्हें आदिवासी चेहरा के तौर पर बीजेपी ने स्थापित करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं हासिल हुई । ताला मरांडी के जाने से बीजेपी को संताल परगना में बड़ा झटका लगा है । साहिबगंज में हेमंत सोरेन ने ताला मरांडी को सदस्यता दिला कर बीजेपी को बिना चुनावी मौसम के बड़ा झटका दिया है ।

विवाद और राजनीतिक दबाव

ताला मरांडी का नाम उस समय विवादों में आया जब उनके बेटे की शादी को लेकर बाल विवाह के आरोप लगे थे। हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटना पड़ा। इसके बावजूद पार्टी में उनकी पकड़ और आदिवासी समाज में उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now