बीजेपी के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह बने जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रशांत किशोर ने किया एलान

बीजेपी के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह बने जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रशांत किशोर ने किया एलान

पटनाः प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव से पहने अपने कुनबे को मजबूत करने में जुट गये है। पीके की जनसुराज पार्टी में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी आसा का विलय किया। इसके बाद सोमवार को प्रशांत किशोर ने पूर्णिया से सांसद बीजेपी के सांसद रहे उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति किया।

Uday Singh Pappu Singh Jan Suraaj Party 1747653855166 1747653867927

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, जानिये दोनों नेताओं के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर क्या हुई चर्चा
प्रशांत किशोर अपनी पार्टी और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी पार्टी से आये हुए नेताओं को भी जगह दे रहे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वृषण पटेल सहित दूसरी पार्टी के नेताओं के सहारे विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की मजबूत उपस्थिति दिखाने की कोशिश कर रहे है। वहीं दूसरी ओर पार्टी में पहले से जुड़े नेता आनंद मिश्रा जो जिनपर युवा मोर्चा की जिम्मेदारी है वो जनसुराज को छोड़ने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि वो प्रशांत किशोर का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते है।

चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी के बीच मिट गई दूरियां! दो पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जानिये क्या हुई बात

पप्पू सिंह पूर्णिया लोकसभा सीट से दो बार बीजेपी के सांसद रहे हैं। 2019 में जब जेडीयू और भाजपा का दोबारा गठबंधन हुआ और पूर्णिया सीट जेडीयू को चली गई तो पप्पू सिंह कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए थे। प्रशांत ने बताया कि जन सुराज पार्टी की 150 सदस्यों की कोर कमिटी ने बहुमत नहीं बल्कि सर्वसम्मति से तय किया है कि उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

कर्नल सोफिया पर टिप्पणी करने वाले विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हम वीडियो देखेंगे, सच में मांगी माफी या मगरमच्छ के आंसू..

कांग्रेस से अलग हो चुके पप्पू सिंह कुछ समय से खुलकर जन सुराज पार्टी और प्रशांत किशोर के साथ हैं। प्रशांत किशोर पटना में जिस बंगले में रहते हैं, वो घर शेखपुरा हाउस पप्पू सिंह का ही है। पप्पू सिंह भी इसी बंगले के एक हिस्सा में रहते हैं और दूसरा हिस्सा जन सुराज पार्टी के दफ्तर के तौर पर प्रशांत किशोर इस्तेमाल करते हैं। जन सुराज पदयात्रा के समय प्रशांत किशोर के संपर्क में आए पप्पू सिंह तब से ही साधन-संसाधन से जन सुराज की मदद कर रहे हैं।

हांगकांग-सिंगापुर-थाईलैंड गर्मी की छुट्टी में घूमने का प्रोग्राम बना रहे है तो हो जाईये सावधान, कोरोना वायरस वहां मचा रहा है कोहराम

पप्पू सिंह एक मजबूत राजनीतिक और ब्यूरोक्रेट परिवार से आते हैं। पप्पू सिंह के पिता टीपी सिंह आईसीएस अफसर थे। आजादी से पहले आईएएस को आईसीएस कहते थे। पप्पू की मां माधुरी सिंह भी पूर्णिया से दो बार सांसद रही थीं। उनके भाई एनके सिंह जेडीयू के राज्यसभा सांसद रहे और अब भाजपा के साथ हैं। उनकी एक बहन श्यामा सिंह और बहनोई निखिल कुमार औरंगाबाद से कांग्रेस के सांसद रहे हैं। निखिल कुमार पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के बेटे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now