डेस्कः बिहार के 5 मजदूरों की राजस्थान के भिवाड़ी में जलने से मौत हो गई है। केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से कुल 7 लोगों की जान चली गई है। अब तक की जानकारी के अनुसार सभी मृतक मोतिहारी के रहने वाले थे।इनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
लालू-राबड़ी ने लैंड फॉर जॉब केस में खुद को बताया निर्दोष, कहा-ट्रायल के लिए तैयार
स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि चूंकि शव पूरी तरह जल चुके हैं। ऐसे में परिवार वालों का सैंपल लेकर शवों को सौंपा जाएगा। इस घटना की खबर मिलते ही पूर्वी चंपारण में हाहाकार मच गया है। राजस्थान में रहने वाले लोगों के परिवार के सदस्य उनसे संपर्क करने में जुटे हैं।
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग,150 से अधिक दुकानें जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के हादसे को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने हादसे में बिहार के 5 मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए 5 मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि राजस्थान सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।



