रांची के मेन रोड में पांच गाड़ियों की टक्कर, कई कार क्षतिग्रस्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2025

ranchi main road car accident

रांचीः मेन रोड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक साथ पांच गाड़ियां टकरा गई । सुजाता चौक के पास एक-एक कर के पांच गाड़ियों की टक्कर ने पूरे मेन रोड को जाम कर दिया । राहत की बात ये रही ही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई । 

बताया जा रहा है कि रांची के चुटिया थाना अंतर्गत रांची मेन रोड सुजाता चौक  और रिलायंस के मार्केट के  बीच मे एक साथ कई गाड़ियां आपस में टकराई ।  सड़क पर अफरा तफरी मच गई और भारी जाम लग गया। तीन वाहन जो क्षतिग्रस्त रूप में सड़क के किनारे खड़ी देखी गई । चुटिया थाना पुलिस मौके पर मौजूद हो चुकी थी और आगे की कार्रवाई करते हुए सभी गाड़ियों को चुटिया थाना में ले जाने की तैयारी कर रही थी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि एक मरून कलर की  कार जो सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है उसमें बायोम इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पंकज सिंह खुद मौजूद दिख रहे हैं ।

See also  बिहार में स्वास्थ्य विभाग के मैनेजर को विजलेंस ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, आशा बहाली के नाम पर ले रहा था रिश्वत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now