मॉनसून की बारिश में भींगी रांची, राज्य में वज्रपात से आठ लोगों की मौत, छह दिन के लिए येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 14, 2026

मॉनसून की बारिश में भींगी रांची, राज्य में वज्रपात से आठ लोगों की मौत, छह दिन के लिए येलो अलर्ट

रांचीः मॉनसून के झारखंड में प्रवेश के साथ ही राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गयी है। सिमडेगा ऐसा जिला रहाख् जहां मॉनसून नहीं बरसा। शनिवार को वज्रपात से राज्य में आठ लोगों की मौत हो गयी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून राज्य के सभी जिलों को कवर कर लेगी। अगले छह दिन तक सभी जिलों में 40 से 50 किलो मीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। ठनका भी गिरेगा। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य में सबसे ज्यादा 24 एमएम बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के दरिसाई में हुई। वहीं रांची में दोपहर 12 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो दोपहर तीन बजे बूंदाबांदी में तब्दील हो गई। इसके बाद शाम छह बजे फिर बारिश का दौर शुरू हुआ। बादल और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई।
आगे क्या…19 जून तक बारिश:
14 जून : राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश-वज्रपात।
15 जून : गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की बारिश
16 जून : हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और चतरा को छोड़ अन्य जिलों में अच्छी बारिश {17 जून : गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार को छोड़कर अन्य शेष हिस्सों में बारिश {18-19 जून : राज्य के कई हिस्सों में बारिश।
ठनके से पिठोरिया के काटमकुली में निराशो देवी की मौत हो गई। उधर,गढ़वा के मुकुंदपुर गांव में राम अवतार (65) और सुंडी गांव में रीना देवी (30) की मौत हो गई। चतरा में गीता देवी, कोडरमा के मरकच्चो में अभिनीत कुमार (10), धनवार के घोसकेडीह में अभिजीत राज (10) और जामताड़ा में शोएब अंसारी (10) की जान चली गई। वहीं राजनगर के सांदिरडीह में ठनके से संजय देवगम की मौत हो गई।

See also  झारखंड में दो चरणों में हो सकते हैं विधानसभा Election, अक्टूबर तक आएंगे नतीजे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now