नालंदा में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, RJD नेता को लगी गोली, रोड़बाजी में कई पुलिसकर्मी घायल

नालंदा में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, आरजेडी नेता को लगी गोली, रोड़बाजी में कई पुलिसकर्मी घायल

नालंदाः जिले में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को हिंसक झड़क हुई। दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। इस घटना में आरजेडी नेता को गोली लगी है। हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है।

नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा, निशांत को बना दें मुख्यमंत्री, राबड़ी देवी ने CM को दी सलाह
जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में आरजेडी नेता हेमंत कुमार यादव को गोली छूकर निकल गई। जख्मी हेमंत यादव ने बताया कि पिछले दो सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जनता दरबार में भी इसको लेकर आवेदन दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद अब जमीन के इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है जिसका नतीजा गोलीबारी और रोड़ेबाजी के रूप में देखने को मिली।

JDU का नेता साइबर ठगी पर पकड़ा गया, घर से ही चला रहा था पूरा नेटवर्क
एकंगसराय थाना क्षेत्र के रक्सा गांव हुई हिंसक झड़प में पत्थरबाजी के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पवन कुमार, अंजनी सिंह और आशुतोष कुमार कुमार पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण, हिलसा एसडीओ अमित कुमार पटेल पुलिस बल के साथ रक्सा गांव पहुंचे। गांव में तनाव के बीच उसे छावनी के बीच में तब्दील कर दिया गया है। डीएसपी ने हालांकि गोलीबारी की घटना से इंकार किया है। डीएसपी के अनुसार, आरजेडी नेता रोड़बाजी में घायल हुए है।

See also  बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन इंजीनियरिंग छात्र की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now