सीवान में सदर अस्पताल के गेट पर आधी रात को फायरिंग, एंबुलेंस ड्राइवर को गोली मारी

Siwan_Hospital_firing

डेस्कः बिहार के सीवान में सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास शुक्रवार आधी रात को फायरिंग कर दी गई। निजी एंबुलेंस ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस और एसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अस्पताल के बाहर फायरिंग होने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। एंबुलेंस चलाने को लेकर दो गुटों में विवाद में फायरिंग होने की बात सामने आई है।

घायल शख्स भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कोठी निवासी प्रदीप कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन पटना नहीं बल्कि उसे यूपी के गोरखपुर ले गए।

चोर कितना भी शातिर हो, चोरी पकड़ी जाती है; प्रशांत किशोर पर क्यों बोले संजय जायसवाल

प्रदीप के शरीर में कुल दो गोलियां लगी होने की बात कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की गई। जबकि मौके पर दहशत फैलाने को लेकर कई राउंड फायरिंग करने की बात बताई जा रही है। वहीं, सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस और एसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

सीवान के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पूर्व से ही दोनों पक्षों के बीच एंबुलेंस चलाने को लेकर लेकर विवाद चल रहा था। उसके बाद से एक गुट ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वाले की पहचान कर ली गई है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गयाजी में डॉक्टर तपेश्वर सिंह को बदमाशों ने गोली मारी, बेटे से चल रहा संपत्ति विवाद

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now