बिहार के मुजफ्फरपुर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक पर भागते दिखे हमलावर

muzaffarpur_jdu_leader_firing

मुजफ्फरपुरः  बिहार में अपराधियों ने JDU नेता के घर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दिया है। मुजफ्फरपुर जिले में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने जदयू के महानगर उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह के घर पर रविवार की देर रात फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया है।

फायरिंग कर भाग रहे अपराधियों का कथित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें अपराधी एक बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी बाइक से सवार होकर पहुंचे थे। अपराधियों ने पप्पू सिंह के घर पर करीब 6-7 गोलियां चलाई हैं।

JNU छात्रसंघ चुनाव में वामपंथियों के गढ़ में AVBP ने लगाई सेंध, वैभव मीणा बने संयुक्त सचिव, AISA के नीतीश अध्यक्ष चुने गये

रात के वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका सहम गया। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से 6 खोखो बरामद किए हैं। रामबाग चौड़ी मोहल्ले में जदयू नेता के घर हुई इस फायरिंग में एक अच्छी बात यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनता दल यूनाइटेड के नेता पप्पू सिंह रात के वक्त अपने किसी रिश्तेदार के साथ अपने घर पहुंचे थे।

पप्पू सिंह के घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद अपराधियों ने अचानक उनके घर पर फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह पप्पू सिंह ने दूसरे कमरे में छिप कर अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक पड़ोसी अपने घर से निकले तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे। इधर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की गहराई से पड़ताल में जुट गई है। सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया था। बहरहाल इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है।

रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप को लेकर आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन,फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now