डेस्कः बिहार में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी।मोतिहारी के हरसिद्धि थाना इलाके के उज्जैन लोहियार गांव में गुरुवार देर शाम अपराधियों ने एक बार फिर दहशत फैलाते हुए हार्डवेयर व्यवसाई कामता मिश्र के घर पर ताबतोड़ फायरिंग कर की। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
जेडीयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटी की सड़क हादसे में मौत, पटना के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
फायरिंग के वक्त घर में कौन-कौन थे मौजूद?
इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिवार और ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार करीब पांच अपराधी देवराहा बाजार की ओर से आए और सीधे कामता मिश्र के दरवाजे पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।घटना के समय घर में कामता मिश्र की पत्नी और उनकी दो बेटियां मौजूद थीं।फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी तेजी से गायघाट बाजार की ओर भाग निकले।
land for job case में लालू-राबड़ी को झटका, दिल्ली की कोर्ट ने याचिका को किया खारिज, कहा- ट्रायल में देरी का बहाना न चलेगा
इससे पहले भी कामता मिश्र पर हुआ था अटैक
जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त कामता मिश्र अपने गायघाट चौक स्थित हार्डवेयर दुकान से घर लौट रहे थे। गनीमत रही कि वे उस समय घर पर मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना ने एक बार फिर उनके परिवार की चिंता बढ़ा दी है।इससे पहले भी 30 मार्च 2025 को दिनदहाड़े अपराधियों ने गायघाट चौक स्थित उनकी हार्डवेयर दुकान में घुसकर उन्हें गोली मार दी थी।
उस हमले में कामता मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें लंबे समय तक इलाज कराना पड़ा था। लेकिन अब दोबारा हुई इस फायरिंग ने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि पुलिस और अरेराज डीएसपी रवि कुमार मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अरेराज के डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।








