पाकुड़ के हेड पोस्टऑफिस में लगी आग, कम्प्यूटर-कागजात समेत कई सामान जलकर खाक

पाकुड़ के हेड पोस्टऑफिस में लगी आग, कम्प्यूटर-कागजात समेत कई सामान जलकर खाक

पाकुड़ः जिले के हेड पोस्ट ऑफिस में शनिवार को आग लग गई। आग लगने की वजह से कंप्यूटर समेत कई सामान जलकर खाक हो गए। डाकघर में धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड को जानकारी दी। फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तबतक कई सामान जलकर खाक हो गए।

इरफान VS राजकुमारः स्वास्थ्य मंत्री ने अब रिम्स निदेशक को भेजा शो कॉज, इंटरनल कमेटी में बेटे को किया शामिल
सूचना मिलने के बाद डाककर्मी और अधिकारी डाकघर पहुंचे, जैसे ही दरवाजा खोला भयानक आग और धुआं उठ गया। इसी क्रम में फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर सबसे पहले बिजली कनेक्शन काटा और पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कई सामान जलकर राख हो चुके थे।

विराट कोहली लेंगे टेस्ट क्रिकेट से सन्यास, BCCI को बताया फैसला
उप डाकपाल अनाथ कुमार दास ने बताया कि कल शाम को काम खत्म होने के बाद सभी कर्मी और अधिकारी कार्यालय बंद कर चले गए थे। आज आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दी। आग लगने के कारण कई कंप्यूटर, सर्वर, प्रिंटर, स्कैनर, टेबल, कुर्सी, इनवर्टर, बिजली के तार समेत कई अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now