लोहरदगा में गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल, DC-SP ने किया निरीक्षण, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी मुख्य अतिथि

लोहरदगा में गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल, DC-SP ने किया निरीक्षण, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी मुख्य अतिथि

लोहरदगा : गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह को लेकर शनिवार को बीएस कालेज स्थित स्टेडियम में परेड का फाइनल रिहर्सल किया गया। इस दौरान उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने परेड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड में जिला आरक्षी बल, महिला पुलिस बटालियन, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड सहित विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। रिहर्सल के दौरान अनुशासन, तालमेल और समय बद्धता पर विशेष ध्यान दिया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाम 6 बजे से नया नगर भवन में जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। रिहर्सल के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 01 24 at 4.03.25 PM

झंडोत्तोलन व माल्यार्पण का कार्यक्रम तय
गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 7.15 बजे उपायुक्त आवास में उपायुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद नगर परिषद क्षेत्र स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर सुबह 7.45 बजे से 8.15 बजे तक डीसी-एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। समाहरणालय परिसर में सुबह 10.40 बजे उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सुबह 10.45 बजे एसपी, पुराना डीआरडीए कार्यालय में सुबह 10.50 बजे उप विकास आयुक्त तथा अनुमंडल कार्यालय में सुबह 11.00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 01 24 at 4.03.26 PMWhatsApp Image 2026 01 24 at 4.03.24 PMWhatsApp Image 2026 01 24 at 4.03.27 PM

मुख्य समारोह और झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
बीएस कालेज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में सुबह 9.00 बजे ध्वजारोहण करेंगी। इससे पूर्व सुबह 8.45 बजे सलामी मंच पर उनका आगमन होगा और परेड का निरीक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीयगान, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि का संबोधन, विभागीय झांकियां, पारितोषिक वितरण, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now