झारखंड में पहली बार शराब दुकानों की लॉटरी में पारदर्शिता, जानिए लोहरदगा में किसकी किस्मत चमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2025

लोहरदगा : झारखंड में इस वर्ष शराब दुकानों का आवंटन पूरी तरह ई-लॉटरी प्रणाली के तहत किया गया। इसी क्रम में 22 अगस्त 2025 को लोहरदगा समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित प्रक्रिया में जिले की 11 खुदरा उत्पाद दुकानों के लिए भाग्यशाली आवेदकों का चयन किया गया।

88 आवेदकों ने लिया हिस्सा

यह ई-लॉटरी उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद और अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा की देखरेख में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान कुल 88 आवेदकों ने भाग लिया, जिन्हें जिले के पांच समूहों में विभाजित किया गया था। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के जरिए प्रत्येक समूह से विजेताओं का चयन किया गया।

ई-लॉटरी संचालन में सूचना विज्ञान अधिकारी आकाश कुमार सिंह (डीआईओ) और आईटी प्रबंधक अरुण शाह ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया, जबकि उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार शर्मा की निगरानी में पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरी हुई। चयनित दुकानदारों को अब अंतिम औपचारिकताएं पूरी करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिले की सभी चयनित शराब दुकानें 1 सितंबर 2025 से विधिवत संचालन में आ जाएंगी।

See also  लोहरदगा के ओयना टोंगरी की बंद पत्थर खदान से मिली बोरे में बंद लाश, सिर और पैर बरामद, हत्या की आशंका

पांच समूहों में 11 दुकानों का बंदोबस्त

ई-लॉटरी के जरिए जिले की कुल 11 खुदरा उत्पाद दुकानों का बंदोबस्त किया गया, जिन्हें पांच अलग-अलग समूहों में बांटा गया था। इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की गई थी। 22 अगस्त को परिणाम घोषित होने पर उपस्थित अधिकारियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

जिले का राजस्व लक्ष्य

उत्पाद विभाग ने लोहरदगा जिले के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक राजस्व लक्ष्य 26.29 करोड़ रुपये निर्धारित किया है। वहीं, सितंबर 2025 से मार्च 2026 की अवधि में 16.03 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया गया है।

ई-लॉटरी से चुने गए विजेता

  1. समूह 01 – हरिओम शिवहरे

  2. समूह 02 – सीता देवी

  3. समूह 03 – गुंजन कुमार गोयल

  4. समूह 04 – ओम प्रकाश साह

  5. समूह 05 – योगेन्द्र जायसवाल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now