सरायकेलाः जिले के गम्हरिया में पारिवारिक विवाद का खूनी अंजाम देखने को मिला है। सुसर ने बहन के ससुराल आये भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि आपसी विवाद में बहन के ससुर ने चाकू से महिला के भाई की हत्या कर दी।
चाकूबाजी में घायल व्यक्ति की मौत
जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर में यह घटना घटी है जहां एक परिवार में आपसी विवाद के दौरान हुई चाकूबाजी में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाला अब पुलिस हिरासत में है।
मुखिया 2 साल के बेटे को छोड़कर रहस्मय तरीके से लापता, 19 वोट से जीत कर सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं थी सपना कुमारी
बहन से मिलने आया था व्यक्ति
यह घटना बीते 2 अक्टूबर 2025 की रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान फुंटूस कुमार के रूप में हुई है। मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि पुतिश बिहार के नालंदा में अपने भाई के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसके बाद वह अपनी बहन के घर आदर्श नगर पहुंचा था।
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
बहन के ससुर दशरथ प्रसाद के घर में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ, जो देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गया। इस घटना में पुतिश को चाकू लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
धनबाद में पति-पत्नी और प्रेमी के बीच लड़ाई में हवलदार की हो गई पिटाई, बस्ताकोला टीओपी पर हमला और तोड़फोड़
पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की
पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी दशरथ प्रसाद को हिरासत में ले लिया है। वहीं पूरे मामले की जांच जारी है। SDPO ने बताया कि जांच के आधार पर और भी गिरफ्तारियां संभव हैं। घटना के बाद आदर्श नगर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी है।



