डेस्कः बिहार में फर्जी थाना खोलकर वसूली करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमें फर्जी थाना ही नहीं खोला गया बल्कि फर्जी वर्दी के सहारे 500 युवक-युवतियों को भर्ती करके उनसे लाखों रुपयों की ठगी भी कर ली गई। मामला सामने आने के बाद मास्टरमाइंड पूरे परिवार के साथ फरार हो गया।
सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली, पुलिस के सामने किया सरेंडर, इंदौर के राजा मर्डर केस में थी शामिल
मामला पूर्णिया जिले के कसबा इलाके का है जहां एक ठग ने फर्जी तरीके से थाना खोला। 500 से ज्यादा लोगों को पुलिस में सिपाही या चौकीदार बनाने के नाम पर ठगी कर ली। सैकड़ों युवक-युवतियों को फर्जी वर्दी देकर उनसे वसूली करवाई, फर्जी चालान की रशीद देकर उनसे उगाही करवाई गई।
तेजस्वी यादव के पत्र का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नहीं दिया जवाब, अब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की कर दी मांग
बेरोजगार युवक-युवतियों को ग्राम रक्षा दल में सिपाही और चौकीदार की नौकरी का झांसा देकर ठगी की गई। 500 से ज्यादा लोग इसके शिकार बने। इस बात का खुलासा तब हुआ जब ठगी का शिकार बने लोग थाना पहुंचे और पुलिस को सारे मामले की जानकारी दी। आरोप कसबा नगर परिषद के वार्ड-23 स्थित नेमा टोला के रहने वाले राजू प्रसाद शाह के बेटे राहुल कुमार पर लगा है जो इस पूरे मामले का मास्टमाइंड है। ठगी के शिकार लोग इसके घर पहुंचे तो वो पूरे परिवार के साथ फरार हो गया।
IAS अधिकारी 10 लाख रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर में छापेमारी के दौरान मिला भारी मात्रा में कैश
ठगी का शिकार बने युवक-युवतियों ने बताया कि पिछले एक साल से राहुल कुमार कई अन्य लोगों के साथ मिलकर यह कर रहा था। उन्हें झांसा दिया कि ग्राम रक्षा दल व दलपति में सिपाही और चौकीदार की सरकारी नौकरी दी जाएगी। 10-10 हजार रुपए जमा करने बोला। जिसके लोभ में महाजन से ब्याज तक लेकर कर्ज पर पैसे लिए और राहुल को दे दिए।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, सगाई के बाद जमकर किया डांस,देखें VIDEO
फर्जी नौकरी देने वाले राहुल ने युवक-युवतियों को खाकी वर्दी तक सिलवाकर दे दिया। फर्जी आईकार्ड दिए। कसबा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर फर्जी गश्ती दल बनाकर काम भी करवाया। वाहन चालकों को फर्जी रसीद देकर चालान के नाम पर पैसे भी वसूले। अगर एक हजार की वसूली होती थी तो तैनात फर्जी रक्षा दल को दो सौ रुपए मिलते थे।शेष 800 रुपए राहुल अपने पास रख लेता था। इस पूरे मामले पर कसबा के थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने कहा कि पीड़ित युवक-युवतियों ने लिखित आवेदन दिया है। इसमें ग्राम रक्षा दल और दलपति की नौकरी के नाम पर राहुल कुमार के द्वारा ठगी की बात कही गयी है। मामले की जांच की जा रही है।




