खेसारी लाल यादव की मौत की फेक खबर हुई सोशल मीडिया पर वायरल, एक्टर ने कहा- मैं अभी जिंदा हूं

khesari-lal

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को लेकर अचानक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होने लगा जिसमें उनके निधन के बारे में लिखा था। फैंस भी इस पोस्ट को देखकर हैरान और परेशान हो गए थे। यह पोस्ट जैसे ही खेसारी लाल यादव के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर इस खबर को गलत बताया और कहा कि मैं अभी जिंदा हूं।

उन्होंने लिखा, ‘मैं अभी जिंदा हूं, मुझे मरा हुआ मत बताओ भाई लोग।’ दरअसल, जो पोस्ट वायरल हो रहा था उसमें खेसारी लाल की फोटो थी और उसके नीचे लिखा था स्वर्गीय खेसारी लाल यादव। वहीं फोटो के ऊपर लिखा था भावपूर्ण श्रद्धांजली। इस पोस्ट को शेयर कर लिखा है खेसाली लाल भैया के साथ गलत हो रहा है।

- Advertisement -
LD-advertisement

वहीं इस पोस्ट पर खेसारी के फैंस ने भी बहुत गुस्सा जाहिर किया है। एक ने लिखा कि पागल है क्या। एक ने लिखा कि कुछ भी पोस्ट कर देते हो तुम लोग।

- Advertisement -
royal-soler-new

उपेंद्र कुशवाहा आज करेंगे पटना के मिलर स्कूल में शक्ति प्रदर्शन, वोटर अधिकार यात्रा पर कहा-‘राहुल गांधी को फायदा हुआ’

हालांकि जब खेसारी ने सच बताया तो उस पर फैन ने लिखा कि खेसारी भैया इन सब आईडी पर और ऐसे लोगों पर कड़ी एक्शन लिया जाना चाहिए हम ऐसे लोगों का सख्त विरोध करता हूं। एक ने लिखा कि जानबूझकर ऐसा किया जाता है ताकि आप ध्यान दे। एक ने लिखा कि आपको हमारी भी उम्र लग जाएगी। एक ने लिखा कि भैया आप अपना काम पर ध्यान दो, इन लोगों को हम देख लेंगे।

खेसारी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उनका गाना गईल जबसे मिल के रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ स्वाति पांडे हैं और दोनों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने को खेसारी ने ही गाया है।

नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया बैन, फेसबुक, व्हाट्सअप, एक्स जैसे 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now