पलामूः जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के घासीदाग पंचायत में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने पहुंचे विधायक नरेश प्रसाद सिंह को नदी पार करने के दौरान असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। गांव में प्रवेश के लिए उन्हें धुरिया नदी पार करनी थी। नदी में पानी होने के कारण विधायक खुद पैदल नदी पार करने के बजाए एक ग्रामीण के कंधे पर बैठ गए। ग्रामीण उन्हें कंधे पर लेकर नदी पार कर रहा था। इसी दौरान बीच धारा में उस ग्रामीण का संतुलन बिगड़ गया और विधायक सहित उन्हें कंधे पर उठाने वाला ग्रामीण पानी में गिर पड़ा। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि नदी में पानी घुटने तक ही था। लिहाजा घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।
पलामूः ग्रामीण के कंधे पर बैठ नदी पार कर रहे RJD विधायक, बीच धारा में दोनों गिरे
घासीदाग गांव में धार्मिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे विधायक नरेश प्रसाद सिंह
@RJDforIndia @RjdJharkhand @BJP4Jharkhand @BJP4Bihar @JLKMJHARKHAND @JbkssArmy #Jharkhand #JharkhandPolitics https://t.co/bvpM9zlqV5— Live Dainik (@Live_Dainik) November 11, 2026
वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीण
घटना को लेकर विधायक नरेश प्रसाद सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पासवान ने कहा कि वे मामले की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। इसके बाद ही आधिकारिक बयान देंगे। बता दें कि घासीदाग पंचायत बारिश के दिनों में मुख्य मार्ग से कट जाता है। यह इलाका चारों ओर से नदियों से घिरा हुआ है। धुरिया नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीण लंबे समय से सरकार और प्रशासन से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।






