बिहार-झारखंड के बॉडर पर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, बारातियों पर आरोप, दारोगा समेत चार घायल

बिहार-झारखंड के बॉडर पर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, बारातियों पर आरोप, दारोगा समेत चार घायल

डेस्कः बिहार और झारखंड के बॉडर पर पिछुलिया गांव में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया गया। औरंगाबाद जिले में बारातियों पर उत्पाद विभाग की टीम पर हमले का आरोप लगा है। इस हमले में दारोगा समेत चार लोग घायल हो गये है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्लास रूम में कट्टा और चाकू लेकर पहुंचे दो छात्र, हजारीबाग के स्कूल में मचा कोहराम
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम पर टंडवा के पिछुलिया इलाके में हमला हुआ है। गाड़ी की जांच के दौरान यह हमला किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां उत्पाद विभाग की टीम शराब के खिलाफ अभियान चला रही थी और इसी के तहत गाड़ियों की जांच चल रही थी।

पटना में आईजीआईसी की महिला डॉक्टर की संदिग्ध स्थिति में मौत, बाथरूम में गिरी मिलीं
बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर पिछुलिया में उत्पाद विभाग की टीम ने बारातियों से भरी एक वाहन को रुकने का इशारा किया। लेकिन वाहन चला रहे चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने खदेड़ कर वाहन को रोका। हालांकि, इस दौरान बारातियों से भरे दो अन्य वाहन भी वहां आ गए।अचानक बिना सोचे-समझे बाराती उत्पाद विभाग की टीम पर टूट पड़े। इस हमले में एक दारोगा और 3 सिपाही घायल हो गए।

See also  चिंताजनकः बिहार में घटा सेक्स रेशियो, 1000 लड़कों पर महज 891 लड़कियां; रिपोर्ट में खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now