पटनाः मानसून में बालू के खनन पर रोक के बावजूद अवैध तरीके से खुदाई और भंडारण करने वालों के खिलाफ आर्थिक अपराध(EOU) इकाई ने विशेष कार्रवाई की है। पटना के मनेर और बिहटा इलाके में EOU की टीम ने 40 जगहों पर छापेमारी कर कुल 85,670 सीएफटी बालू के अवैध भंडार को जब्त किया। बरामद बालू लगभग 400 ट्रक के आसपास है।
इस दौरान खनन माफिया रणधीर राय के ठिकानों पर भी छापेमारी की गयी। वहीं, ईओयू टीम ने बिहटा थाना क्षेत्र के पांडेय चक गांव में लगभग दो-तीन किलोमीटर क्षेत्र में बालू का अवैध भंडार का खुलासा किया। इन मामलों में खनन विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
लालू परिवार से बेदखल तेजप्रताप को अखिलेश यादव ने लगाया अचानक वीडियो कॉल, इमोशनल हो गया मामला
अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध बिहटा और मनेर थाना इलाके में हुई छापेमारी के दौरान ईओयू के पदाधिकारियों के साथ ही जिला खनन पदाधिकारी, दानापुर और फुलवारीशरीफ के एसडीपीओ और आसपास के थानों के पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। फोर्स के रूप में बी-सैप की सेवाएं ली गयीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो बड़े बालू माफियाओं ने अपने शागिर्दों के साथ मिलकर चौरासी, सुअरमरवां, बिंदौल आदि बालू घाटों से अवैध खनन कराकर इन गांव में बालू का अवैध भंडारण किया था। दियारा के गांव में दर्जनों पुलिस वाहन को देखकर गांव वाले भी सहम गये।
खान सर की पार्टी में 16 साल के लड़के की डाइट देखकर सब हैरान, 25 मछली का मुडा, 30 लेग पीस और 70 रोटी..
गौरतलब है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर 15 जून से अगले चार महीने तक सूबे के सभी नदी घाटों से बालू खनन पर रोक लगी है। इसका फायदा उठा कर बालू माफिया बालू का अवैध भंडार कर ऊंची कीमत पर बेच रहे हैं। बालू माफियाओं पर शिकंजा कसे जाने को लेकर ईओयू ने पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष कोषांग का गठन किया गया है। इस कोषांग ने पिछले दिनों भोजपुर जिले में अवैध बालू भंडारों पर छापेमारी की थी।
विदेश में भारतीय छात्र की घिनौनी हरकत, बिस्तर से लेकर टेडी बेयर तक छात्रा के कमरे में किया हस्तमैथुन
पटना जिला खनन कार्यालय के खान निरीक्षक गोविंद कुमार ने मनेर थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि चौरासी गांव के 25 स्थानों से 43,350 सीएफटी जबकि सूअरमरवां गांव में 15 स्थानों पर 42,320 सीएफटी सोन का पीला बालू बरामद हुआ है। बरामद बालू का कीमत करीब 96.23 लाख रुपये आंका गई है। जब्त बालू को खनन विभाग अपने भंडार में शामिल करेगा।




