बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने कुख्यात भुवर को मारी गोली; 3 जिलों में एक दर्जन से अधिक केस थे दर्ज

बिहार के बेगूसराय में एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर शिवदत्त राय को लगी गोली, हथियारों का जखीरा बरामद

बिहार में अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। अब छपरा में पुलिस ने एनकाउंटर में एक अपराधी को गोली मार दी है। छपरा जिले में तरैया थाने की पुलिस व एसटीएफ के साथ मंगलवार को हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी रणधीर कुमार उर्फ भुवर पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया।सारण के सीनियर एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं।

इसके बाद मशरक एसडीपीओ व पुलिस ने टीम गठित कर सगुनी गांव में घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस को देखकर भुवर ने गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे गोली उसके पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। एसएसपी ने कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर इन्हें सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सारण, सीवान व गोपालगंज में एक दर्जन से अधिक मामले भुवर पर दर्ज हैं।

घायल अपराधी पानापुर थाना क्षेत्र के रामदासपुर मोरिया गांव के रहने वाले गोपाल राय का पुत्र रंधीर कुमार उर्फ भुवर है। जिले में टॉप 10 अपराधियों की भी सूची तैयार कर ली गई है। अब पुलिस अन्य अपराधियों की तलाश में है।

इसे भी पढ़ेंः

दरभंगा के DMCH कैंपस में छात्र की हत्या; लव मैरिज से नाराज ससुर ने मारी गोली

यूपी में महिला अधिकारी से यौन शोषण के केस में बड़ा ऐक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अफसर सस्पेंड

बच्चे से बुजुर्ग तक सभी रात में जाते थे ‘स्कूल’, गजब थी शिबू सोरेन की वह पहल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now