गुस्साए हाथी ने बोकारो में महिला को कुचलकर मार डाला; 2 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 26, 2025

hathi

झारखंड के बोकारो में हाथी के कुचलने से पलामू पंचायत के छोटकीकुड़ी गांव की सूरजी देवी की मौत हो गई। वहीं सूरजी देवी का पति मंझलु मांझी चोटिल हो गया। पति-पत्नी जंगल की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में हाथी ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया। अस्पताल जे जाते समय सूरजी देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं इसी गांव में एक अन्य महिला को भी हाथी ने सूंड़ से पकड़कर पटक दिया, हालांकि महिला को ज्यादा चोट नहीं लगी।

पलामू पंचायत के ही दर्जी मुहल्ला में हाथी ने मो आबूतालीब की पत्नी कमरजहां खातून को दौड़ाकर कुचल दिया। महिला की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। कुएं में स्नान कर ने के दौरान हाथी ने कमरजहां खातून पर हमला कर दिया। इस दौरान हाथी ने कई ग्रामीणों की चहारदीवारी व दरवाजा तोड़ा। साथ ही फसल को बर्बाद भी किया।

‘5 मिनट में आ रही हूं’ के जवाब में कैब ड्राइवर ने महिला को भेजे अश्लील मैसेज

See also  नवरात्र में शक्तिपीठ जेशोरेश्वरी मंदिर से मां काली का मुकुट चोरी, PM मोदी ने किया था भेंट

बताया गया कि कई घंटे तक घटनास्थल पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। वहीं एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने खाट (खटिया) पर लादकर एक घायल महिला को अस्पताल ले गए।

प्रशिक्षु डीएफओ संदीप शिंदे ने बताया कि ऊपरघाट के वन क्षेत्र में पहुंचे हाथी को भगाने के लिए टीम लगी है। वहीं डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने डीएफओ को पूरे मामले पर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही। मुखिया जालेश्वरी देवी ने भ्घायलों को समुचित इलाज और मुआवजा दिलाने की पहल की।

‘मैं तो जैसे जिंदा लाश बन गई हूं’, शादी के झांसे में आकर कई बार रेप का शिकार बनी महिला सिपाही

ऊपरघाट के गांवों में रही अफरा-तफरी बोकारो थर्मल/नावाडीह। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत नावाडीह प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ के बाद दहशत से अभी ठीक तरह से ग्रामीण उबरे नहीं हैं और दूसरी ओर जंगली हाथी के आतंक से शनिवार को दिनभर बरई, पलामू, दर्जी मुहल्ला व छोटकी कुड़ी में भाग-दौड़ का माहौल बना रहा।

See also  मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं...झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गयाः हेमंत सोरेन

इस दौरान हाथी ने अलग-अलग जगहों पर हाथी ने तीन महिलाओं को दौड़ाया। जिसमें एक महिला की कुचलने से मौत हो गई। कुचलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल है तो एक महिला चोटिल बतायी गई। वहीं एक ग्रामीण भी चोटिल हुआ। जबकि एक बकरे को तो मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं कई किसानों की चहारदीवारी व घर का दरवाजा भी तोड़ दिया।

Padma Award 2025: बिहार के शारदा सिन्हा और सुशील मोदी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now