Election 2024 : Mumbai में बॉलीवुड स्टार डाल रहे हैं वोट, देश भर की 49 सीटों पर मतदान जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 20, 2024

Mumbai voting

मुंबई : बॉलीवुड में भी वोटिंग हो रही है । सुबह से ही कई सीने स्टार मतदान करने के लिए पहुंचे । अक्षय कुमार , राज कुमार राव, जान्हवी कपूर पोलिंग बूथ पर नजर आए औऱ लोगों से मतदान करने की अपील की ।  उद्योगपति अनिल अंबानी भी पोलिंग बूथ में कतार पर खड़े नजर आए

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने डाला वोट
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने डाला वोट
अक्षय कुमार ने मुंबई में डाला वोट
अक्षय कुमार ने मुंबई में डाला वोट
अनिल अंबानी ने मुंबई में मतदान किया
अनिल अंबानी ने मुंबई में मतदान किया
Mumbai Raj kumar rao
एक्टर राजकुमार राव ने मतदान किया

49 सीटों पर हो रही है वोटिंग

Election 2024 Phase 5 Voting:  देश के ६ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है. महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 3, ओडिशा की 5 और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं. मतदान प्रातः 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा । 

रायबरेली और अमेठी में भी मतदान

इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल’ सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हो रहा है । रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं । Lok Sabha Election Phase 5  के पांचवें चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. जिनमें राजनाथ सिंह (लखनऊ, उत्तर प्रदेश), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर, महाराष्ट्र), साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर, उप्र) और शांतनु ठाकुर (बनगांव, पश्चिम बंगाल), लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान (हाजीपुर, बिहार), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण, महाराष्ट्र) और बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी तथा सारण  से आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य  शामिल हैं ।

See also  रांची में ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, लॉज में बना रखा था ठिकाना – हथियार, केमिकल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

NDA का था कब्जा

पांचवें चरण में जिन सीट पर मतदान हो रहा है, उनमें से 40 से अधिक सीट एनडीए के पास थी ।  पांचवें चरण में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 ‘थर्ड जेंडर’ के मतदाताओं सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान कर रहे हैं  और 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now