Khan Sir ने कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग का किया दावा, बाद में अपने ही बयान से पलटे, कहा- गार्ड जैसा बताया…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 3, 2026

Khan Sir ने कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग का किया दावा, बाद में अपने ही बयान से पलटे, कहा- गार्ड जैसा बताया...

पटनाः मंगलवार रात खान सर की कोचिंग में घुसकर हुई मारपीट हुई। हमलावरों ने तोड़फोड़ भी की। खान सर ने बताया कि कुछ लोग कोचिंग में घुस आए और गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया। घटना के समय ऑनलाइन क्लासेस भी चल रही थीं. उन्होंने गोलीबारी का भी दावा किया। लेकिन, बाद में खान सर अपने बयान से पलट गए।
धमकी और मारपीट के गंभीर आरोप
खान सर ने बताया कि हमलावरों ने कोचिंग को दो दिन के अंदर ‘उड़ा देने’ की धमकी दी। उनका कहना है कि यह पूरी तरह से बचकाना और सुनियोजित हरकत है।उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई कर रहे थे और अचानक यह हमला हुआ, जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।
गोलीबारी के बयान पर दिया स्पष्टीकरण
शुरुआत में खान सर ने कहा था कि घटना के दौरान गोलीबारी भी हुई है, लेकिन बाद में उन्होंने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उस समय माहौल इतना तनावपूर्ण था कि स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि गार्ड जैसा बताया वही मैं भी बोल दिया। खान सर ने आगे बताया कि गार्ड बुरी तरह से घायल है। उसका सर फोड़ दिया गया है. पुलिस के अनुसार मारपीट और तोड़फोड़ तो हुई, लेकिन गोली चलने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।


खान सर बोले- कोचिंग वालों की साजिश
खान सर ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग जो खुद को कोचिंग से जुड़ा बताते हैं, वे इस तरह की हरकतों में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि गार्ड स्पष्ट बोल रहा है कि ये लोग कोचिंग वाले हैं। सभी लोगों का चेहरा नजर आया है। उन्होंने आगे बताया कि हमने नामजद FIR कर दी है।


पुलिस जांच में जुटी
पटना पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सभी बयानों और सबूतों की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।वहीं टाउन DSP राजेश रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में गोलीबारी के कोई सबूत नहीं मिले हैं। सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना में मारपीट और तोड़फोड़ हुई है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

See also  दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, तीन महीनें से नहीं मिला पेमेंट, दो दिन से है भूखे, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now