एक और रेल हादसाः बोकारो में मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरें, वंदे भारत सहित कई ट्रेन प्रभावित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2024

एक और रेल हादसाः बोकारो में मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरा, वंदे भारत सहित कई ट्रेन प्रभावित

बोकारो: धनबाद रेल मंडल के तुपकाडीह में रेल हादसा हो गया है। स्टील प्लांट से इस्पात लेकर मालगाड़ी बहादुरगढ़ जा रही इस दौरान तुपकाडीह रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे के बाद वंदे भारत समेत कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशन पर रुकी रहीं।

झारखंड सिपाही भर्ती दौड़ में मृत अभ्यर्थियों के आश्रितों को मिलेंगे चार-चार लाख
तुपकाडीह से गुजर रही एक मालगाड़ी दो भागों में बंट गई, जिसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना तुपकाडीह और राजाबेरा सेक्शन के बीच हुई। ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई और डाउन लाइन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया। RPF बोकारो की 15 सदस्यीय टीम मौके पर मौजूद है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। ट्रैक को साफ करने के प्रयास जारी हैं।

 

धनबाद रेल मंडल के बोकारो गोमो रेल खंड इस हादसे के कारण प्रभावित हुआ और वाराणसी वंदे भारत सहित कई गाड़ियां रांची से बोकारो वह बोकारो से धनबाद के बीच अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रहीं।हादसे के कारण कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया।रेलवे अधिकारी दुर्घटना की जांच करने में जुटे हुए हैं।

See also  धनबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी में हादसा, ओबी डंपिंग के दौरान वाहन गिरा—एक मजदूर की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now