खूंटी में आठ माह के गर्भवती की हत्या, तीन दिन बाद जंगल में मिला शव, प्रेमी गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2026

खूंटी में आठ माह के गर्भवती की हत्या, तीन दिन बाद जंगल में मिला शव, प्रेमी गिरफ्तार

खूंटीः प्रेमी ने आठ माह की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। घटना अड़की थाना क्षेत्र के बारूहातू गांव की है। प्रेमिका का शव रविवार को मुरहू थाना क्षेत्र के पंगुरा गांव के जंगल से बरामद किया गयज्ञ। पुलिस ने उसके प्रेमी पंगुरा निवासी सागर ओड़ेया को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों के अनुसार, युवती सीनिता और सागर के बीच करीब दो वर्षो से प्रेम संबंध था। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। साथ भी रहते थे। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह सागर पर उसे अपने साथ रखने का दवाब बना रही थी। इसी बीच सागर की नजदीकी कर्रा थाना क्षेत्र के पड़गांव की एक अन्य युवती से बढ़ गई। करीब डेढ़ से दो माह पूर्व वह दूसरी युवकी को ढुकू प्रथा के तहत अपने घर ले आया था। बताया गया कि इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रेमिका दो सितंबर को सागर के घर पंगूरा पहुंची थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। छह सितंबर को पंगूरा जंगल में महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।

See also  रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर परिचालन बंद, कोयल नदी पुल में दरार के बाद ट्रेनों की आवाजाही ठप

सूचना पर युवती के परिजन भी पहुंचे और शव की पहचान की। शव मिलने की सूचना के बाद डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और मुरहू थाना प्रभारी गॉडविन केरकेट्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पोस्टमार्टम में सामने आया कि युवती आठ महीने की गर्भवती थी और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी।

मुरहू थाना प्रभारी गॉडविन केरकेट्टा के मुताबिक, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सागर ओड़ेया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। उसने कथित तौर पर बताया कि विवाद से बचने के लिए वह प्रेमिका को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया और वहां उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now