ED के सामने पेश नहीं हुए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार, अवैध खनन मामले में होनी थी पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2024

रांची : मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय के रांची स्थित ऑफिस नहीं पहुंचे। अवैध खनन मामले में सीएम के मीडिया सलाहकार अभिषेक पिंटू को ईडी ने समन जारी कर 16 जनवरी को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था, लेकिन मंगलवार दोपहर तक वो ईडी ऑफिस नहीं आए। इससे पहले 15 जनवरी को ईडी ने ग्रिड कंसल्टेंट के आर्किटेक्ट विनोद सिंह और 11 जनवरी को साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे दोनों भी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे,दूसरी तरफ झारखंड कैबिनेट की सचिव वंदना दादेल ने ईडी को पत्र लिखकर यह जानकारी मांगी है कि वह राज्य सरकार के अफसरों को किस आधार पर पूछताछ के लिए समन कर रही है।

See also  जादूगोड़ा के 50 युवक-युवतियों के साथ चेन्नई प्लांट में मारपीट-दुर्व्यवहार, बिना वेतन नौकरी से निकाला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now