दशहरा में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बधाई देते हुए जनता के नाम जारी किया संदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 12, 2024

दशहरा में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बधाई देते हुए जनता के नाम जारी किया संदेश

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दशहरा के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम में शनिवार को शामिल हुए। उन्होने कार्यक्रम के दौरान लोगों को दशहरें का महत्व समझाया और आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने भगवान राम का राजतिलक करने के साथ लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की आरती की। इसके बाद उन्होने सांकेतिक रूप से रावण का दहन किया।

GZsnJqRaAAIwTFQ

नीतीश कुमार को ये क्या हो गया है, रावण दहन कार्यक्रम में किया बच्चों सी हरकत! चलने से पहले ही तीर हो गया फुस्स
रावण दहन को लेकर मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दशहरा केवल बुराई पर अच्छाई की जीत नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर भी है। आइए, इस दिन हम सामाजिक बुराइयों – असमानता, भेदभाव, और अन्याय – के खिलाफ एकजुट हों।हमारी विविधता हमारी ताकत है। मिलकर, हम एक न्यायसंगत और समावेशी भारत का निर्माण कर सकते हैं।

See also  पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक 10 मई को रांची में होगी, गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं अध्यक्षता

साहिबगंज में SBI के मेन ब्रांच में लगी भीषण आग, मच गई अफरातफरी
मुख्यमंत्री ने अपने अगले पोस्ट में संदेश जारी करते हुए लिखा कि दशहरा केवल त्योहार नहीं, जीवन का एक दर्शन है। यह हमें सिखाता है:

कर्तव्य का महत्व – चाहे वह परिवार के लिए हो या समाज के लिए
त्याग की शक्ति – जो सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक भलाई के लिए हो
मर्यादा का पालन – जो समानता और सम्मान पर आधारित हो
मित्रता का मूल्य – जो बिना भेदभाव के सबको साथ लेकर चले

दशहरा हमें याद दिलाता है कि हर व्यक्ति में अच्छाई और बुराई दोनों होती हैं। हमारा लक्ष्य होना चाहिए:

अपने अंदर की बुराइयों पर विजय पाना
समाज की कुरीतियों – असमानता, भेदभाव, अन्याय – के खिलाफ एकजुट होना
हर किसी के अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान करना
विविधता को हमारी ताकत के रूप में पहचानना

आइए, इस दशहरे पर हम सब मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहाँ:

See also  दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप के बाद बाबूलाल मरांडी ने विवि व्यवस्था पर उठाएं सवाल, सुदेश ने कहा पार्ट-2 जंगलराज

हर व्यक्ति का सम्मान हो
हर आवाज़ सुनी जाए
हर संस्कृति का जश्न मनाया जाए
और हर कोई अपनी पूरी क्षमता तक पहुँच सके
यही सच्चे अर्थों में बुराई पर अच्छाई की विजय होगी।

सभी देशवासियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ!

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now