केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने मंइयां सम्मान योजना को बताया धोखा, कहा- झारखंड सरकार का बजट गड़बड़ाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2025

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने मंइयां सम्मान योजना को बताया धोखा, कहा- झारखंड सरकार का बजट गड़बड़ाया

धनबाद: केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने झारखंड सरकार के मंईयां सम्मान योजना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने धनबाद परिसदन में कहा कि योजना जनता के हित के लिए बनाई जाती है, जबकि मंईयां सम्मान का लाभ देने में झारखंड सरकार ने बंदिशें लगा रही है। कमलेश पासवान ने आगे कहा कि चुनाव को देखते हुए झारखंड में मंइयां सम्मान योजना लागू किया गया और अब सरकार का बजट गड़बड़ा गया है। महिलाओं को सम्मान राशि भुगतान से पहले विभिन्न कारण बताए जा रहे हैं। इस योजना का असर पंचायती राज व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

मंत्री के कार्यक्रम में मधुमक्खी का हमला, कई लोग हुए शिकार, किसी तरह जान बचाकर भागे लोग

तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने के लक्ष्य : पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश भर में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए लखपति दीदी योजना चलाई जा रही है। इसी के तहत सभी प्रदेशों में काम चल रहा है। इससे 15 करोड़ लोगों को लाभ होगा। असम, बंगाल, ओडिसा व झारखंड राज्यों में ग्रामीण विकास एक चुनौती है। इन राज्यों के गांव का चहुमुखी विकास के लिए काम हो रहा है। इस विकास का उदाहरण उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्य हैं। यहां के लोगों का जीवन स्तर सुधारने को लेकर बेहतर कार्य हुआ।

See also  विधानसभा में बीजेपी का हंगामा जारी, गद्दा तकिया लेकर बैठ गए धरने पर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now