रांची : प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार और पत्र लिखा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने को अनिवार्य बताया है। पत्र में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री ईडी के सामने 31 जनवरी तक पेश होकर पूछताछ में सहयोग करें।
मुख्यमंत्री ने ईडी को 25 जनवरी को लिखे गए जवाब में समय देने से मना कर दिया था। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा था कि वो 31 मार्च तक बहुत व्यस्त है अगर एजेंसी को पूछताछ करनी है तो मार्च के बाद ही संभव हो पाएगा। वही ईडी ने सीएम को पत्र लिखकर 27 जनवरी से 31 मार्च के बीच पूछताछ का समय और जगह बताने को कहा था। ईडी ने अपने आठवें समन के बाद 20 जनवरी को मुख्यमंत्री से सीएम हाउस जाकर करीब 7 घंटे की पूछताछ की थी। उसी समय मुख्यमंत्री ने ईडी को मौखिक तौर पर बता दिया था कि वो 31 मार्च तक बहुत व्यस्त है, उसके बाद ईडी ने उन्हे फिर पत्र लिखकर पूछताछ के लिए समय मांगा था, जिसका समय 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच का है। मुख्यमंत्री पिछले 7 समन में गैर हाजिर रहे और कहा कि समन असंवैधानिक है और केंद्र सरकार के इशारे पर उन्हे परेशान किया जा रहा है, झारखंड की सरकार को अस्थितर करने की मंशा से ये समन भेजा जा रहा है। ईडी अबतक मुख्यमंत्री से जमीन घोटाला मामले में दो बार पूछताछ कर चुकी है।
मुख्यमंत्री को ED ने फिर लिखा पत्र, एजेंसी के सामने पेश होने को बताया अनिवार्य

Leave a Comment Leave a Comment


