IAS संजीव हंस पर ED ने लगाया एक आरोप, पक्ष में फैसला दिलवाने के लिए ली थी एक करोड़ घूस

IAS संजीव हंस पर ED ने लगाया एक आरोप, पक्ष में फैसला दिलवाने के लिए ली थी एक करोड़ घूस

पटनाः जेल में बंद आईएएस अधिकारी संजीव हंस की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने अपने अभियोजन शिकायत में आरोप लगाया है कि जेल में बंद आइएएस अधिकारी संजीव हंस ने तत्कालीन खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री के निजी सचिव रहते राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग से अनुकूल फैसला दिलवाने के एवज में मुंबई के एक रियल्टी फॉर्म से एक करोड़ रुपये रिश्वत ली थी।

पाकिस्तान के मंत्री ने रात 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर किया दावाः भारत अगले 24 से 36 घंटे कर सकता है हमला
सूत्रों की मानें तो एजेंसी ने यह आरोप हंस के मित्र विपुल बंसल के स्वीकार नाम के आधार पर लगाया है। बंसल उस फर्म में कार्यरत थे और इस सौदा में बिचौलिया की भूमिका निभा रहे थे। उल्लेखनीय है कि एनसीडीआरसी उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के उपभोक्ता मामले के विभाग के तहत आता है। हंस उस समय केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव के रूप में 3 जुलाई 2014 से 30 मई 2019 तक रहे थे।

वैभव सूर्यवंशी के उम्र को लेकर विवाद, IPL में शतक बनाने के बाद DOB को लेकर उठे सवाल
ईडी के आरोप पत्र के अनुसार, आएनए कॉर्प के पेरोल पर रहने वाले बंसल ने कथित तौर पर हंस और फर्म के प्रमोटर अनुभव अग्रवाल के बीच एक बैठक करवाई थी, ताकि अनुकूल फैसला आए और उनकी गिरफ्तारी को रोका जा सके।

39 टुकड़ों में मिली थी भगवान विष्णु की 5 मीटर की एक हजार वर्ष पुरानी कांस्य प्रतिमा, देखना हैं तो जाना पड़ेगा इस शहर में…
आरोप पत्र के अनुसार बंसल ने खुलासा किया है कि हंस ने बेंच के आदेश का अनुपालन करने और सारंगा आग्रवाल की गिरफ्तारी रद्द करने के लिए आरएनए कॉर्प के लि लिए एनसीडीआरसी बेंच से दो अलग-अलग तारीखों की व्यवस्था की। दो तारीखों के की व्यवस्था करने और अग्रवाल को गिरफ्तारी से बचाने के लिए एक करोड़ की कुल राशि संजीव हंस को दी गयी थी। ईडी के सूत्रों के अनुसार रिश्वत संजीव हंस के एक परिचित शादाद खान के माध्यम से भुगतान किया गया था, जिसका नंबर हंस ने खुद बंसल को दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now