डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का लिया श्रेय, कहा एक-दूसरे पर गोली चलाने वालों से ट्रेड नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 31, 2025

doanald trump on india pakistan ceasfire

डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का श्रेय लिया । उन्होंने इलॉन मस्क के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका। मेरा मानना ​​है कि यह परमाणु आपदा में बदल सकता था और मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अपने लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “हम व्यापार की बात करते हैं और हम कहते हैं कि हम उन लोगों के साथ व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं और संभावित रूप से परमाणु हथियारों का उपयोग कर रहे हैं। वे उन देशों के महान नेता हैं और उन्होंने समझा और वे सहमत हुए और यह सब बंद हो गया। हम दूसरों को लड़ने से रोक रहे हैं ” 

गौरतलब है कि ये आठवीं बार है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की स्थिति को रोकने का श्रेय लिया है । इससे पहले कई बार ट्रंप कह चुके हैं उन्होंने दोनों देशों को युद्ध करने से रोका । गौरतलब है कि पहलगाम में बेरहमी से 27 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर हमला किया था । इसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया । बताया जा रहा है कि इस हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है ।

See also  Trump के टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट की रोक, डोनाल्ड ट्रंप जा सकते हैं सुप्रीम कोर्ट...फैसले को बताया बकवास

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now