पत्नी के शराब पीकर आने पर नशेड़ी पति हुआ आगबबूला, झगड़े के दौरान उठाया खौफनाक कदम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2025

पत्नी के शराब पीकर आने पर नशेड़ी पति हुआ आगबबूला, झगड़े के दौरान उठाया खौफनाक कदम

डेस्कः झारखंड के पलामू जिले में एक दिल दहलाने और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना मेदनीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर रामगढ़ थाना क्षेत्र के दाटम बड़ी झरिया गांव की है। जहां मामूली बहस में पति ने खौफनाक कदम उठाया जिसमें महिला की जान चली गई।
एजेंसी के अनुसार, मृतका की पहचान 22 वर्षीय शिल्पी देवी के रूप में हुई है।

बांग्लादेशी घुसपैठियों का बनाता था यूआईडी, बोकारो के रहनेवाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना सोमवार देर रात की है, जब शिल्पी के पति 25 वर्षीय उपेंद्र परहिया ने नशे में धुत्त हालत में अपनी पत्नी को जमीन पर पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जांच में सामने आया है कि उपेंद्र परहिया देर शाम से ही घर पर शराब पीकर बैठा हुआ था। इसी दौरान शिल्पी भी शराब के नशे में घर पहुंची। उसे इस हालत में देखकर उपेंद्र भड़क उठा और उसने पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी कि वह नशे में क्यों है और कहाँ से आई है। पति-पत्नी के बीच यह तकरार कुछ ही मिनटों में खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई।

See also  हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म, 37 एजेंडों पर लगी मुहर

लखीसराय में पत्नी से झगड़ा छुड़ाने पहुंचे पिता को गोलियों से भूना फिर ITBP जवान ने खुद को मारी गोली
पुलिस के अनुसार, नशे में गुस्से से बौखलाए उपेंद्र ने पत्नी पर हाथ उठाना शुरू कर दिया। इस दौरान शिल्पी ने भी विरोध किया, लेकिन उपेंद्र ने आक्रोश में अचानक शिल्पी को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। चोट लगने से शिल्पी की हालत बिगड़ गई और मौके पर गिर पड़ी। घटना की जानकारी होने पर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिल्पी बेसुध पड़ी थी।

बहन की शादी के दौरान भाई सुमित सोनी का अपहरण, बैंक्वेट हॉल से जबरन उठा ले गए बदमाश, रांची पुलिस ने किया खुलासा
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शिल्पी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम कराया गया।

See also  गलती से लगा बैक गियर...पहली मंजिल से गिरी कार, बाल-बाल बची जान; वायरल VIDEO

कफ सीरप के खुलेआम बिक्री पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी दवा
पुलिस ने कहा कि उपेंद्र और शिल्पी की शादी तीन साल पहले हुई थी।दोनों का एक छोटा बच्चा भी है। पुलिस का कहना है कि उपेंद्र परहिया को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट है कि आरोपी नशे में था और घरेलू विवाद के दौरान उसने पत्नी को पटककर मार मार डाला।पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now