लखीसराय में पत्नी से झगड़ा छुड़ाने पहुंचे पिता को गोलियों से भूना फिर ITBP जवान ने खुद को मारी गोली

बिहार के औरंगाबाद में बैंक के अंदर मर्डर, सिक्योरिटी गार्ड ने रिकवरी एजेंट को मारी गोली

बिहार के लखीसराय जिले में बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा पूर्वी पंचायत स्थित चेतन टोला में मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे दिल दहला देने वाली घटना ने सबको चौका दिया। पारिवारिक विवाद बढ़ते-बढ़ते इस हद तक पहुंचा कि आईटीबीपी में तैनात जवान विकास कुमार उर्फ नाटो कुमार ने अपने पिता उदय शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

परिजन ने बताया कि विकास कुमार वर्तमान में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) में पदस्थापित था और विधानसभा चुनाव में उसकी ड्यूटी छपरा में लगी थी। इसके बाद वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर विकास कुमार और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था।

शोर सुनकर पिता उदय शंकर सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे और विकास को रोकने लगे। इसी बात पर अचानक विकास भड़क उठा और उसने पिस्टल निकालकर अपने पिता पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं।

See also  'एक तसला और फोटो नहीं आई'- फोटोबाजी के चक्कर में गड्डे में जा गिरे डॉ साहब, VIDEO वायरल

यूपी में भीषण हादसा, शादी से लौट रहे बारातियों की कार नहर में गिरी, पांच की मौत

पिता उदय शंकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि विकास के सिर पर अचानक खून सवार हो गया था। पिता को मारने के बाद वह अपने छोटे भाई और पत्नी की ओर भी बढ़ा, लेकिन दोनों किसी तरह जान बचाते हुए घर से बाहर भाग निकले। इसके बाद विकास ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

घटना के बाद पूरे चेतन टोला इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि विकास शांत स्वभाव का था, लेकिन पिछले कुछ महीने से उसके परिवार में कुछ विवाद चल रहा था। सूचना मिलते ही बड़हिया थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घर को सील कर घटनास्थल की जांच शुरू की। बड़हिया थाना के थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि विवाद का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

See also  शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का घेराव करने वाली छात्राओं को मिल गया जवाब... राज्यपाल ने दे दी खुशखबरी

घर से निकाना लेकिन दिलों से कैसे निकालेंगे, राबड़ी देवी का बंगला खाली कराने पर भड़की बेटी रोहिणी आचार्य

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now