कफ सीरप के खुलेआम बिक्री पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी दवा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2025

झारखंड हाईकोर्ट ने AICTE और JUT के खिलाफ छात्रों को 'फंसाने' के मामले में CBI जांच का दिया आदेश

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने राज्य में कफ सीरप और नशीला दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग पर गंभीर चिंता जताते हुए तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। अदालत ने राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि झारखंड में कोई भी कफ सीरप और नशीला दवा बिना डाक्टर की पर्ची के नहीं बिके।

अदालत ने कहा कि इसके लिए सरकार मेडिकल दुकानों और दवा कंपनियों पर छापेमारी की जाए, ताकि गैरकानूनी कफ सीरप की बिक्री पर रोक लगाई जा सके। इसको लेकर सुनील कुमार महतो ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है।

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से राज्य में स्कूली बच्चों के बीच खांसी की कफ सीरप सहित नशीले पदार्थों के बढ़ते इस्तेमाल पर गंभीर चिंता जताई गई थी। याचिका में कहा गया था कि कफ सीरप बिना किसी डाक्टर के पर्ची के खुलेआम बेची जा रही हैं।

See also  पंचायत चुनावः पहले चरण के लिए मतदान , सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी

‘गरीबों के डॉक्टर’ नागेंद्र सिंह नहीं रहे: जमशेदपुर में 15000 मरीजों का किया था फ्री इलाज

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बिना कानूनी पर्चे के खांसी की सीरप और अन्य नशीली दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए।

दवा कंपनियों, मेडिकल स्टोरों और कफ सीरप बेचने वाली दुकानों पर तत्काल छापेमारी की जाए। छापे के दौरान स्टाक और आपूर्ति रजिस्टर आदि की ठीक से जांच की जाए और इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाए।

इस आशय की अनुपालन रिपोर्ट तीन सप्ताह के भीतर अदालत में पेश की जाए। अदालत ने याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ऋतु कुमार के आग्रह पर झारखंड के ड्रग कंट्रोलर को प्रतिवादी बनाते हुए जवाब मांगा है।

मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी। सुनील महतो की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि धनबाद जिले में बड़ी मात्रा में कफ सीरप बरामद हुआ था। इस मामले की जांच धनबाद पुलिस से लेकर सीआइडी को सौंप दी गई, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

See also  रांची के मैक्लुस्कीगंज में पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, 31 दिसंबर तक 12वीं तक के स्कूल बंद

बांग्लादेशी घुसपैठियों का बनाता था यूआईडी, बोकारो के रहनेवाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now