दुर्दांत नक्सली दुनेश लकड़ा गिरफ्तार, गढ़वा पुलिस की मदद से छत्तीसगढ़ पुलिस को कामयाबी, 5 साथी भी धरे गए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 13, 2024

Naxali dunesh lakra

गढ़वाःछत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में झारखंड जन मुक्ति परिषद  के एरिया कमांडर दुनेश लकड़ा उर्फ रवि सहित कई साथियों को गिरफ्तार किया गया है । झारखंड पुलिस से छत्तीसगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलरामपुर एवं जशपुर इलाक़े में दुनेश लकड़ा अपने साथियों के साथ छिपा है । पुलिस के मुताबिक दुनेश लकड़ा के पास अत्याधुनिक हथियार भी है । पुलिस ने दबिश डाली तो तो करमा थाना क्षेत्र के नारायणपुर एवं कुरकुरी में दबिश देकर दुनेश लकड़ा को गिरफ्तार किया । दुनेश लकड़ा के पास एक-47 बरामद भी किया गया है । पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए । दुनेश लकड़ा के साथ हजारीबाग का रंजीत कुमार महतो, चतरा का हेरमन कुमार गन्नुम, भंडरिया का राम लकड़ा , पलामू का तब्सुम अहमद, सुंदरगढ़ का गुलाम शहज़ादा भी गिरफ्तार हुआ । दुनेश लकड़ा जेल से रिहा होने के बाद गढ़वा के बलरामपुर में सक्रिय था । उसने जेजेएमपी के एरिया कमांडर की जिम्मेदारी उठाई हुई थी ।

See also  कोलकाता में धमाकाः जांच के दौरान फटा बैग, एक शख्स घायल, इलाके में अलर्ट

पुलिस की इस कामयाबी में दोनों राज्यों की पुलिस का बड़ा योगदान रहा । झारखंड की गढ़वा पुलिस और जशपुर पुलिस को दुनेश लकड़ा की बहुत दिनों से तलाश थी । 13 मई 2012 को हत्या आरोपी दुनेश लकड़ा को गिरफ्तार किया गया था । दुनेश लकड़ा और उसके साथियों पर डकैती,लूटपाट, आगजनी  और अपहरण के ३१ मामले दर्ज हैं ।

गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय  की ओर प्राप्त सूचना पर जशपुर के एसपी शशि मोहन सिंह और बलरामपुर एसपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह बड़ी कार्रवाई की है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now