अबुआ आवास निर्माण में नहीं बरते कोताही, समय पर पूरा कराएं कामः समीक्षा बैठक में बोली मंत्री दीपिका पांडे सिंह

लोहरदगाः झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सोमवार को लोहरदगा पहुंची। यहां पर जिला परिसदन में मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस क्रम में मंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग, मनरेगा और पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दी। समीक्षा के क्रम में सर्वप्रथम जिला परियोजना पदाधिकारी द्वारा मनरेगा में विभिन्न कार्य योजनाओं के प्रगति की जानकारी दी। इसमें मनरेगा के बजट अंतर्गत व्यय राशि की जानकारी दी गई। साथ ही मानव दिवस सृजन, गांवों में संचालित योजनाओं, मनरेगा अंतर्गत मनरेगा सप्ताह की प्रगति, पोटो हो खेल विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक, आजीवन सजा काट रहे 37 कैदियों को रिहा करने पर बनी सहमति

mantri

- Advertisement -
LD-advertisement

अबुआ आवास योजना में मजदूरी भुगतान को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अबुआ आवास के अयोग्य लाभुकों की छंटनी कर योग्य को इसका लाभ देने का मंत्री ने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर बिचौलियों द्वारा किश्त की राशि के लिए पैसों की मांग करने की शिकायत मिलती है तो इसकी जांच कर कार्रवाई करें। अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। मंत्री ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा टोला चिन्हित करने का निर्देश दिया जहां पहुंच पथ नहीं है, ताकि वैसे क्षेत्रों में मिट्टी-मोरम का रास्ता बनया जा सके। जहां अभी भी पोटो हो खेल विकास योजनाएं ली गई हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही।

- Advertisement -
royal-soler-new

पंचायत का कचहरी भवन बना प्रेमी जोड़े का ऐशगाह! अतरंग संबंध बनाने के दौरान आती थी आवाजें, ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में कपड़ा

mantri 1

मंत्री ने लोहरदगा जिले में विभिन्न निर्माणाधीन सड़कों व पुलों की समीक्षा कर अधूरे सड़कों व पुलों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में जेएसएलपीएस की योजनाओं, जल छाजन योजना, पंचायती राज की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, सभी बीडीओ-सीओ, आवास योजनाओं के जिला समन्वयक, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा आदि उपस्थित थे।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now