रांचीः दीपावली और छठ महापर्व पर घर जोने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राउरकेला और झंझारपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन रांची होकर जाएगी और इससे झारखंड के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
ट्रेन संख्या 08105/08106 के परिचालन से झारखंड होकर बिहार जाने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन रांची, हटिया, मूरी, बोकारो स्टील सिटी और धनबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन तीन-तीन फेरे लगाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित थ्री टियर के दो, स्लीपर श्रेणी के 11, सामान्य श्रेणी के दो और एसएलआरडी के दो कोच शामिल हैं। त्योहार के दौरान बिहार की ओर जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों को इस ट्रेन से अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
राउरकेला से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 08105 राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल पांच नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को राउरकेला से प्रस्थान करेगी। राउरकेला से ट्रेन शाम सात बजे रवाना होगी। बानो में रात 20:48 बजे आगमन और 20:50 बजे प्रस्थान होगा। हटिया में रात 22:15 बजे पहुंचेगी और 22:20 बजे रवाना होगी। रांची में 22:35 बजे आगमन और 22:45 बजे प्रस्थान होगा। मुरी में रात 23:56 बजे पहुंचेगी और अगले दिन 00:01 बजे रवाना होगी।
इसके बाद बोकारो स्टील सिटी में रात 01:00 बजे आगमन और 01:05 बजे प्रस्थान, धनबाद में 03:40 बजे आगमन और 03:50 बजे प्रस्थान, चित्तरंजन में 05:12 बजे आगमन और 05:14 बजे प्रस्थान, जसीडीह में 06:40 बजे आगमन और 06:45 बजे प्रस्थान होगा। बरौनी में 10:45 बजे पहुंचकर 10:55 बजे रवाना होगी। समस्तीपुर में 12:20 बजे आगमन और 12:25 बजे प्रस्थान, दरभंगा में 13:20 बजे आगमन और 13:25 बजे प्रस्थान के बाद शुक्रवार शाम पांच बजे झंझारपुर पहुंचेगी।
झंझारपुर से शुक्रवार को होगी वापसी
वापसी में ट्रेन संख्या 08106 झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल छह नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को झंझारपुर से रात नौ बजे प्रस्थान करेगी। दरभंगा में 23:50 बजे आगमन और 23:55 बजे प्रस्थान, समस्तीपुर में 00:50 बजे आगमन और 01:00 बजे प्रस्थान, बरौनी में 02:50 बजे आगमन और 03:00 बजे प्रस्थान होगा।
जसीडीह में सुबह 06:08 बजे आगमन और 06:13 बजे प्रस्थान, चित्तरंजन में 07:14 बजे आगमन और 07:16 बजे प्रस्थान, धनबाद में 10:15 बजे आगमन और 10:20 बजे प्रस्थान, बोकारो स्टील सिटी में 11:55 बजे आगमन और 12:00 बजे प्रस्थान होगा।







