ओवैसी की पार्टी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, नीतीश कुमार के गृह जिला में मुर्हरम को लेकर जारी किया था भड़काऊ वीडियो

ओवैसी की पार्टी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, नीतीश कुमार के गृह जिला में मुर्हरम को लेकर जारी किया था भड़काऊ वीडियो

नालंदाः मुर्हरम से पहले बिहार के नालंदा में पुलिस ने अवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष को भड़काऊ वीडियो जारी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन ने अपने तौर पर पूरी तैयारियां कर ली है। पुलिस-प्रशासन की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है।इसी क्रम में सोहसराय थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले मे एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष शमीम अख्तर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बिहार विधाससभा का चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ना चाहते है ओवैसी, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखी लालू यादव को चिट्ठी
इस संबंध में सदर डीएसपी नुरुल हक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को फेसबुक पर एक लाइव वीडियो की सूचना मिली थी। वीडियो की गहन जांच करने पर पाया गया कि इसमें आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें की गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष शमीम अख्तर को गिरफ्तार कर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रशासन ने इस बार मुर्हरम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नियम और शर्तें लागू की हैं। उन्हीं के तहत ताजिया जुलूस की अनुमति दी जाएगी। बताया गया कि जिलाध्यक्ष ने मोहर्रम के जुलूस को लेकर फेसबुक लाइव के माध्यम से भड़काऊ भाषण दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वीडियो की जांच कर गिरफ्तारी की। वही इस गिरफ्तारी से उन असामाजिक तत्वों को एक कड़ा संदेश जाएगा जो अक्सर फेसबुक पर आकर इस तरह की ओछी हरकत करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now