दिशोम गुरू शिबू सोरेन और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर बधाई लेने वालों का लगा तांता

दिशोम गुरू शिबू सोरेन और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर बधाई लेने वालों का लगा तांता

रांची: झारखंड आंदोलनकारी और राज्य की राजनीति पर अमिट छाप छोड़ने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के 81वां जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आदिवासी समाज के मसीहा कहे जाने वाले दिशोम गुरू शिबू सोरेन के जन्मदिन को झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर उत्साह के साथ मनाती है। रांची स्थित शिबू सोरेन के आवास और सोशल मीडिया पर उन्हे बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है।

 


गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी धनबाद में हुई हिंसक झड़प में मुख्य षड्यंत्रकर्ता, पुलिस FIR में लोगों को भड़काने का आरोप
सत्ता पक्ष और या विपक्ष सभी झारखंड के सबसे बड़े नेता को अपने तरीके साथ जन्मदिन पर बधाई दे रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरू जी के साथ तस्वीर डालते हुए लिखा कि दिशोम गुरू आदरणीय शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मरांग बुरू से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

446c6acd 95d6 48af ab59 650624688283

Raghubar Das से BJP के केंद्रीय नेतृत्व ने किया किनारा! जानिये क्यों फ्लॉप हुआ पूर्व मुख्यमंत्री का मेगा ज्वाइनिंग शो
वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भी उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं ने उन्हे जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।बाबूलाल मरांडी ने अपने पोते और कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन का केक काटा।




WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now