- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Dhoni के साथ हुए फर्जीवाड़ा मामले में रांची कोर्ट ने मिहिर दिवाकर को जारी किया समन

Dhoni के साथ हुए फर्जीवाड़ा मामले में रांची कोर्ट ने मिहिर दिवाकर को जारी किया समन

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ हुए 15 करोड़ रूपये के फर्जीवाड़ा मामले में रांची कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। मामले में न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडे ने सुनवाई के बाद 4 मई की तारीख अगली सुनवाई के लिए तय की।
रांची सिविल कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय की ओर से अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, सौम्या दास और मिहिर दिवाकर के वकील को निर्देश दिया गया कि अगली तारीख में खुद या अपने वकील के माध्यम से अपना पक्ष रखें। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों को सभी दस्तावेज रखने को कहा था जो अबतक नहीं हो सका है। अब कोर्ट ने दोनों पक्षों को सारे दस्तावेज अगली तारीख को पेश करने के सख्त आदेश दिये है।

JAC Results में बेटियों का जलवाः लोहरदगा की सना संजूरी बनी सेकेंड टॉपर, जिले की चार बेटियां बनी स्टेट टॉपर
धोनी की तरफ से यह शिकायत उनके करीबी माने जाने वाले सीमांत लोहानी ने कराई है ।धोनी की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि मिहिर दिवाकर और सौम्या दास के द्वारा उनसे 15 करोड़ रुपए की फर्जीवाड़ा की गई है ।शिकायत दर्ज होने के बाद 5 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई हुई थी ।जिसके बाद कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए दोनों के खिलाफ समन जारी कर दिया था।

See also  महेंद्र सिंह धौनी ने 2023-24 में 38 करोड़ टैक्स चुकाया, कोहली ने सबसे अधिक 66 करोड़ टैक्स दिया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now