डेस्कः आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने एक्टर के घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। इसमें आशुतोष गोवारिकर से लेकर अंबानी परिवार और कई अन्य सेलेब्स शामिल हुए।दोनों ने रजिस्टर मैरिज की। अब उनकी शादी की पहली एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आ गई है।हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार आमिर खान 61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने।आमिर की पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी।
आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर
आमिर और गौरी दूल्हा और दुल्हन बने बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों ने रजिस्टर मैरिज की।शादी में आमिर खान ने व्हाइट शेरवानी पहनी। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ था और हाथ में कड़ा पहना था। वहीं गौरी ने भी व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी। गौरी ने हैवी नेकलेस और ईयररिंग्स से अपना दुल्हन लुक कंप्लीट किया है। उन्होंने साइड पार्टेड चोटी बनाई और लाइट मेकअप रखा। गौरी दुल्हन के इस लुक में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
फोटो में आमिर और गौरी जमीन पर बैठ टेबल पर पेपर साइन करते दिखे। गौरी के हाथ में एक रिंग का बॉक्स भी था। आमिर का बेटा आजाद भी एक साइड बैठा दिखा। वहीं गौरी के बेटे भी बीच में बैठे नजर आए। फोटो में आमिर खान की मां और आमिर-गौरी के परिवार वाले दिखे।
आमिर खान की शादी में पहुंचे ये स्टार्स
आमिर खान और गौरी की शादी में आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।वहीं अंबानी फैमिली भी आमिर खान की शादी में पहुंचीं। वहीं आमिर खान के बच्चे जुनैद खान, आयरा खान भी शादी में शामिल हुए। एक्ट्रेस एली अबराम भी शादी में नजर आईं।राज ठाकरे, इरफान पठान भी आमिर खान की शादी में शामिल हुए।
आमिर खान की दो शादियां और तलाक
आमिर खान दो बार पहले भी दूल्हा बन चुके हैं. उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता के साथ की थी।रीना दत्ता से ये शादी 18 अप्रैल 1986 में हुई थी।इस शादी से दो बच्चे जुनैद खान और आयरा खान हैं. लेकिन 16 साल बाद ये शादी टूट गई।
इसके बाद आमिर किरण राव के प्यार में पड़े। उन्होंने किरण संग 2005 में शादी की।किरण और आमिर को एक बेटा आजाद है. ये शादी भी 16 साल चली. आमिर का दोनों एक्स वाइफ संग अच्छा बॉन्ड हैं। दोनों आमिर के फंक्शन्स में नजर आती हैं।
आमिर और गौरी की दोस्ती फिर प्यार
वहीं गौरी और आमिर की बात करें तो दोनों एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती और बॉन्डिंग है। 2025 में आमिर ने अपने बर्थडे पर गौरी संग रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया।इसके बाद दोनों को अक्सर साथ देखा गया।


