बिहार में घर की छत गिरने से दर्दनाक हादसा, दादी-पोते की मौत, भाई मलबे में फंसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 20, 2025

बिहार में घर की छत गिरने से दर्दनाक हादसा, दादी-पोते की मौत, भाई मलबे में फंसा

डेस्कः बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है। घर की छत गिरने से दादी-पोते की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव की है।मृतकों की पहचान आनंदी महतो की 80 वर्षीय पत्नी फुलिया देवी और धर्मवीर कुमार के 14 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के तौर पर हुई है। जबकि घायलों में 12 वर्षीय निरंजन कुमार का इलाज चल रहा है।

सीवान नगर परिषद के अधिकारी के 3 ठिकानों पर छापेमारी, EOU ने आय से अधिक संपत्ति मामले में की कार्रवाई
घटना के संबंध में पीड़ित महिला शोभा देवी की मानें तो यह मकान 60 साल पुराना था। रात को खाना खाने के बाद सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए। दादी फुलिया देवी के साथ दोनों पोता आशीष और निरंजन सोने गया। सभी नींद में ही थे तभी अचानक जर्जर मकान जमीदोज हो गया।

बिहार में महिला की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर की फायरिंग
इस घटना में दादी और दोनों पोता दब गए। जैसे ही मकान गिरने की आवाज हुई तो परिवार के लोग उठकर शोर मचाने लगे। आसपास के लोग भागते हुए पहुंचे। लोगों ने देखा कि दोनों पोता और दादी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। सभी को बाहर निकाला तो पाया कि आशीष कुमार की मौत हो चुकी है। निरंजन कुमार और फुलिया देवी गंभीर रूप से जख्मी है।

See also  नाबालिग बच्ची को ट्रेन में छेड़ रहा था हैवान, VIDEO हुआ वायरल, गिरफ्तारी की उठने लगी मांग

रांची के स्कूल में सेक्स चैट स्कैंडल से हड़कंप, टीचर ने छात्रा को लिखा-‘वर्जिनिटी मुझसे लूस कराओ’,आरोपी शिक्षक वाट्सएप ग्रुप से हुए बाहर, DC ने दिए जांच के आदेश
दोनों को विम्स पावापुरी में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान फुलिया देवी की मौत हो गयी। एक पोता का इलाज अभी चल रहा है। बताया जा रहा है कि शोभा देवी अपने तीसरे बेटे के साथ घर के आंगन में करकट के नीचे सो रही थी। इसलिए वह बच गई। पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now