गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस का एक्शन, वासेपुर स्थित घर पर चलाया गया बुलडोजर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 4, 2026

धनबाद: शनिवार को वासेपुर के कमर मखदूमि रोड स्थित प्रिंस खान के आवास पर धनबाद जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान दो डीएसपी, बैंक मोड़ थाना, भूली ओपी और धनबाद थाना पुलिस बल का सहयोग लिया गया।

web file item 9990 4 7 2026 12 45 59
प्रिंस खान का मकान ध्वस्त करने के लिए पुलिस एक जेसीबी साथ लेकर आयी है। प्रिंस खान के आवास में इससे पहले सात बार कुर्की जब्ती की जा चुकी है। जिसको लेकर उसके आवास में सिर्फ दीवार ही बची है। इस कार्य के लिए काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों के अनुसार और पुलिस कार्रवाई नीरस विधायक अरूप चटर्जी को दी गई धमकी के बाद शुरू हुई है। को लेकर ही हो रही है। पुलिस के अनुसार घर तोड़ने की कार्यवाई न्यायालय का आदेश पर हो रही है।

WhatsApp Image 2026 07 04 at 1.41.45 PM 1

कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद रहे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराध और संगठित आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बुलडोजर कार्रवाई जारी है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। विधायक को मिली धमकी के मामले में भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

See also  दोवोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप, भारत से एक शानदार डील जल्द

web file item 9990 4 7 2026 12 46 38WhatsApp Image 2026 07 04 at 1.41.46 PM scaledWhatsApp Image 2026 07 04 at 1.41.45 PM scaled

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now