JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा 2026: 103 पदों पर बहाली, 31 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू

JPSC ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की डेट घोषित,19 अप्रैल को दो पालियों में होगा एग्जाम

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के लिए गुरुवार शाम को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 (रविवार) से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, परीक्षा शुल्क का भुगतान 16 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

14वीं सिविल सेवा परीक्षा के तहत पदों का विवरण

इस परीक्षा के जरिए निम्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी—

  • उप समाहर्ता – 28 पद
  • पुलिस उपाधीक्षक (DSP) – 42 पद
  • राज्य जनसंपर्क पदाधिकारी – 10 पद
  • सहायक नगर आयुक्त / कार्यपालक पदाधिकारी – 10 पद
  • प्रोबेशन पदाधिकारी – 4 पद
  • सहायक निदेशक (महिला एवं बाल विकास) – 3 पद
  • काराधीक्षक – 2 पद
  • जिला समादेष्टा – 2 पद
  • सहायक निबंधक – 2 पद
See also  जमशेदपुर बस स्टेंड में पुलिस का छापा, बंगाल से आ रहा लाखों रुपये का लॉटरी किया जब्त, दो गिरफ्तार

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now