दिल्ली: राजधानी में बम की अफवाह से ना आम लोग परेशान है बल्कि एयरपोर्ट अधिकारी भी हैरान परेशान हैं। बुधवार को दिल्ली से वडोदरा जाने वाले जहाज में केबिन क्रू को एक टिशू पेपर गिरा मिली जिस पर लिखा था “बम” । फिर क्या था पूरे जहाज में हड़कंप मच गया ।
वॉश रुम में मिला टिशू “बम”
क्रू को विमान के वॉशरूम में एक टिशू पेपर देखा, जिस पर “बम” शब्द लिखा हुआ था। आनन-फानन में सुरक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई । यात्रियों को फौरन जहाज से उतारा गया । पूरे जहाज की तलाशी ली गई । लेकिन कुछ नहीं मिला तो सुरक्षा अधिकारियों ने राहत की सांस ली ।
यात्रियों को दूसरे जहाज से भेजा गया
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यह घटना शाम सात बजे की है । पुसिस अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया और यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया। विमान की पूरी जांच की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। बाद में यात्री दूसरे विमान से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
दिल्ली में अफवाहों का बाजार गर्म
गौरतलब है कि दिल्ली में स्कूलों में बम होने की इसी तरह की अफवाह उड़ी थी जिसके बाद पूरी दिल्ली में हड़कंप मच गया था । दिल्ली के अस्पतालों में भी इसी तरह के अफवाह उड़ने से सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई थी । लेकिन आईजीआई एयरपोर्ट पर टिशू पेपर पर बम लिख कर वॉश रुम में डालने की साजिश निश्चित तौर पर किसी ना किसी यात्री की रही होगी । बड़ा सवाल यह कि क्या जांच एजेंसियां इस तरह से अफवाह फैलाने वालों को गिरफ्तार कर पाएगी ।
ED Alamgir Alam से 6 दिनों तक करेगी पूछताछ, अदालत ने दे दी रिमांड,हो सकते हैं बड़े खुलासे




