स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 4, 2026

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप

डेस्कः दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र को पकड़ा है। यह कार्रवाई एक वायरल पॉडकास्ट क्लिप के सामने आने के बाद हुई है, जिसमें आरोपी ने निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला करने की बात कथित तौर पर कबूल की थी। इसके बाद निशु आजाद ने चंद्रशेखर आजाद और सीजेपी के कई लोगों के साथ मिलकर संसद मार्ग थाने में जाकर शिकायत दी थी। इस दौरान पुलिस ने 72 घंटे के अंदर स्वतंत्र को गिरफ्तार करने की बात कही थी। यही नहीं स्वतंत्र पर एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि निशु आजाद दलित समुदाय से ताल्लुक रखती है।



दरअसल, घटना 23 जून 2026 की है, जब जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था। शिकायतकर्ता संजय कुमार अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। शाम लगभग 5:30 बजे जब वह अपने फोन से वीडियो बना रहे थे, तब एक युवक से उनका विवाद शुरू हो गया।आरोप है कि 2-3 युवकों ने संजय को घेर लिया और घूंसे व लोहे के कड़े जैसी ठोस चीज से उनके सिर पर वार किया। मारपीट के बाद संजय को इलाज के लिए RML अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल रिपोर्ट में उनके सिर पर दो कटे हुए घाव दर्ज किए गए।

FIR और नामजद आरोपी
संजय कुमार की शिकायत पर दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में FIR संख्या 62/2026 के तहत BNS की धारा 115(2), 126(2) और 3(5) में मामला दर्ज किया गया। घटना के वक्त पुलिस ने दो आरोपियों स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार को नामजद किया था। बता दें कि मामले ने तब राजनीतिक और कानूनी तूल पकड़ा जब एक पॉडकास्ट क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया कि उसी ने संजय कुमार के सिर पर वार किया था और राजनीतिक प्रभाव के कारण उसके खिलाफ कोई बड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई और वह आसानी से बच निकला।

See also  लोबिन हेंब्रम ने सदस्यता बचाने के लिए पहुंचे हाई कोर्ट, झामुमो को घेरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now