- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

दिल्ली के सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने पहुंची है ईडी की टीम ? हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर लगेगा बड़ा झटका

दिल्ली:  देश के दो मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के दौरान जेल में रह सकते हैं । झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जेल जा चुके हैं और नए सीएम चंपाई सोरेन के पास कमान है वहीं दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय  की टीम भी केजरीवाल के घर पुहंची है ।  केजरीवाल के पास ईडी की टीम तब पहुंची जब कि दिल्ली हाईकोर्ट ने किसी भी तरह की सख्त कार्रवाई से ईडी को रोकने की केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी है  ।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। ईडी के पास तलाशी वारंट है ।

Kheriwal
केजरीवाल के घर के बाहर पुलिस बल

गौरतलब है कि ईडी के कई समन केजरीवाल को मिले थे लेकिन वे पूछताछ के लिए नहीं गए । यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति को तैयार करने और क्रियान्वित करने में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। मामले में आप नेता मनीष सिसौदिया और संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र में केजरीवाल के नाम का कई बार उल्लेख किया गया है। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि आरोपी उत्पाद शुल्क नीति तैयार करने के लिए श्री केजरीवाल के संपर्क में थे, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अनुचित लाभ हुआ, जिसके बदले में उन्होंने आप को रिश्वत दी।

See also  पद्य पुरस्कारों का ऐलान, महिला महावत सहित 34 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now