क्लस्टर सिंगल विंडो योजना में देरी से झारखंड में जल संकट की आशंका, एफजेसीसीआई ने सीएम से किया हस्तक्षेप का अनुरोध

fjcci

रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में संचालित “क्लस्टर सिंगल विंडो योजना” के अंतर्गत कार्यरत संवेदकों को पिछले 14 महीनों से भुगतान नहीं मिलने के कारण राज्य में कार्य प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है।

fjcci

एफजेसीसीआई अध्यक्ष पवन महेती ने पत्र में उल्लेख किया है कि भुगतान में विलंब के कारण संवेदकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी वेतन, बैंक ऋण, और देनदारियों को पूरा करने में असमर्थ संवेदक अब योजना के तहत कार्य जारी नहीं रख पा रहे हैं।

गर्मी के इस दौर में जहां जल आपूर्ति की मांग चरम पर है, वहीं कार्यों में रुकावट आने से जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पत्र में कहा गया है कि जनहित की इस योजना को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए संवेदकों को बकाया राशि का त्वरित भुगतान आवश्यक है।

एफजेसीसीआई ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस दिशा में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर संवेदकों के भुगतान को सुनिश्चित करें, जिससे आम जनता को गर्मियों में जल संकट जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now