लोहरदगा में पेयजल परियोजना पर DC संदीप कुमार मीना की पैनी नजर: औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी के दिए निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 9, 2026

लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को जिला में नए शहरी पेयजलापूर्ति योजना अंतर्गत बन रहे नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और एलिवेटेड सर्विस रिजर्वायर (ईएसआर) निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय परिसर में नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ईएसआर निर्माण और नए शहरी पेयजलापूर्ति योजना से जुड़े कार्यों को गति देने और कार्य को निर्धारित समय मे पूर्ण करने का निदेश संबंधित एजेंसी को दिया।

1
परिसर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से ली तथा निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने विभागीय कार्यालय भवन एवं परिसर का निरीक्षण कर खाली पड़े स्थानों का समुचित एवं उपयोगी ढंग से उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।

13
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विभाग के कार्यालय कक्ष, लेखा कक्ष तथा कंप्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया। लेखा संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संधारित कैशबुक का निरीक्षण किया और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा मिशन से जुड़े कर्मियों एवं जल सहियाओं के मानदेय भुगतान की स्थिति की समीक्षा की। लंबित मानदेय का भुगतान यथाशीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

See also  लोहरदगा नगर परिषद के लिए पहले तेज और फिर सुस्त हई वोटिंग, 3 बजे तक 52.87 % मतदान, सुखदेव भगत-धीरज साहू ने डाले वोट

14
उपायुक्त ने पीएचईडी परिसर में जिला स्तरीय जल जांच प्रयोगशाला का निरीक्षण कर वहां संचालित जांच प्रक्रियाओं की जानकारी ली। इस दौरान लैब सहायक द्वारा जल नमूने की जांच कराई गई, जिसकी पूरी प्रक्रिया को उन्होंने बारीकी से देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि जांच के उपरांत यदि कोई जल नमूना पेय योग्य नहीं पाया जाता है तो उसे नियमानुसार चिन्हित कर आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

9

पुराने नगर परिषद कार्यालय परिसर का निरीक्षण

इसके उपरांत उपायुक्त ने पुराने नगर परिषद कार्यालय के समीप निर्माणाधीन ईएसआर का स्थलीय निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

4
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने समीप स्थित पुराने जर्जर कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया तथा उससे संबंधित आवश्यक कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।

इंडोर बैडमिंटन कोर्ट एवं जिम का भी निरीक्षण

See also  मनरेगा की 9 योजनाओं में अवैध निकासी के मामले में 7 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

उपायुक्त ने सर्किट हाउस के समीप निर्माणाधीन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट एवं जिम भवन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि खेल अवसंरचना के विकास से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

3
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी को निर्माणाधीन परिसर के समुचित रखरखाव, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद भी इसकी नियमित देखभाल एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि खिलाड़ियों एवं आमजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

See also  Lohardaga Accident Update: आहत शहर ने खुद ही रखा बंद, डीजे वैन से हादसे में दो की हुई थी मौत, दर्जनों हुए थे घायल

11

आज के निरीक्षण में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी अनुप हांसदा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनन्दन बड़ाईक, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार समेत अन्य उपस्थित थे।

1210872

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now