डायरी में दर्ज थी शराब कारोबार पर कब्जे की प्लानिंग, हेमंत सोरेन के भाई को बताया गया दुश्मन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 30, 2024

अलकायदा के संदिग्ध आतंकी डॉक्टर इश्तियाक के बबलू खान से ED ऑफिस में हो रही है पूछताछ

झारखंड में शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई शुरू हो गई है। लेकिन इस मामले में  छत्तीसगढ़ की एसीबी ने जांच की थी। एसीबी जांच में पाया कि छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट के द्वारा ही झारखंड में शराब के कारोबार पर कब्जा किया जा रहा था। राज्य में शराब कारोबार से राजस्व को भारी नुकसान हुआ।

छतीसगढ़ के शराब सिंडिकेट के खिलाफ ईडी ने जांच शुरू की तो राज्य के तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे और उत्पाद विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह दो साल से ईडी के रडार पर आ गए थे। ईडी ने पूर्व में रायपुर में राज्य के तीन अधिकारियों विनय कुमार चौबे, गजेंद्र सिंह एवं कर्ण सत्यार्थी से पूछताछ भी की थी।

निर्वाचन आयोग ने देवघर के एसपी को हटाने का दिया निर्देश; पहले भी हो चुका है ऐक्शन

हालांकि, कर्ण की भूमिका पूरे मामले में नहीं थी, लेकिन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कुछ साक्ष्य ईडी को मिले थे। वहीं, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के द्वारा सिंडिकेट में बिचौलिए की भूमिका निभायी जा रही थी। उसकी डायरी से सिंडिकेट की कई चीजें उजागर हुईं थीं। इस डायरी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को मुख्य दुश्मन बताया गया था।

See also  सिमडेगा में ढाबा संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट, थाना प्रभारी को पीट कर बनाया बंधक

मंगलवार को भी ईडी ने कई अहम दस्तावेज एवं डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं। छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट के द्वारा शराब नीति में फेरबदल कर दो राज्यों में शराब कारोबार पर कब्जे को लेकर एसीबी छतीसगढ़ में 7 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी।

एफआईआर में झारखंड के तत्कालीन उत्पाद विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों, छतीसगढ़ के आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा के साथ झारखंड में शराब की सप्लायी, मैन पॉवर और होलोग्राम बनाने वाली कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया था। सिद्धार्थ सिंघानियां ने नए मैनपावर रखने के बजाय पुराने ठेकेदारों के अधीन शराब दुकानों में काम कर रहे लोगों को ही काम पर रखा।

बरहेट में हेमंत के ख़िलाफ़ गमालियम हेंब्रम ने बीजेपी के लिए किया नामांकन, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

जांच में पाया गया कि शराब सिंडिकेट की आपराधिक साजिश के कारण झारखंड में साल 2022-23 में राजस्व का भारी नुकसान हुआ। एसीबी छतीसगढ़ में शिकायत मिलने पर की गई आरंभिक जांच में पाया है कि नियम में फेरबदल कर शराब कंपनियों के मालिक से करोड़ों का कमीशन लिया गया।

See also  सूर्या हांसदा एनकाउंट CID ने किया टेकओवर, DGP के आदेश पर जांच शुरू

पूर्व में जांच के दौरान सिद्धार्थ सिंघानिया के कब्जे में डायरी मिली थी। इस डायरी में छतीसगढ़ की तरह झारखंड में शराब कारोबार में कब्जे की योजना दर्ज थी। इस डायरी में बसंत सोरेन और योगेंद्र तिवारी को मुख्य शत्रु बताया गया है, साथ ही पंजाब व हरियाणा से आने वाली शराब पर नियंत्रण की बात लिखी गई थी।

झारखंड चुनावः पहले चरण में कुल 743 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, देखिए पूरी लिस्ट किस विधानसभा से कितने उम्मीदवार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now