बरहेट में हेमंत के ख़िलाफ़ गमालियम हेंब्रम ने बीजेपी के लिए किया नामांकन, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 29, 2024

babulal in barhet

साहिबगंजः नामांकन के अंतिम दिन बरहेट से गमालियल हेंब्रम, लिट्टीपाड़ा प्रत्याशी बाबूधन मूर्मु, महेशपुर विस से नवनीत हेंब्रम और टुंडी से विकास महतो ने नामांकन पर्चा भरा। इस दौरान नामांकन सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने और घुसपैठ रोकने के लिए एनआरसी लागू करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देकर उनका अवैध दस्तावेज तैयार किया जा रहा है, जो राज्य के लिए गंभीर खतरे के संकेत हैं। उन्होंने 1951 के जनगणना के आंकड़ों को पेश करते हुए आदिवासियों की घटती आबादी को लेकर चिंता जताई। कहा कि राज्य में जनजातिय आबादी 36% थी, जो 2011 की जनगणना में घटकर 26% हो गई है। वहीं मुसलमानों की आबादी 9% से बढ़कर लगभग 14.5% तक जा पहुंची है। आगे कहा कि राज्य में आज हिंदुओं की आबादी भी लगभग 7% घटकर 88% से 81% पर पहुंच गई है।

See also  IRCTC घोटाला में लालू-राबड़ी-तेजस्वी को लेकर आदेश, 13 अक्टूबर को कोर्ट में होंगे हाजिर

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संथाल के साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा व जामताड़ा समेत 6 जिलों से 16% जनजातीय समुदाय की आबादी कम हुई है। वहीं मुस्लिमों की आबादी में 13% की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ में तो मुस्लिमों की संख्या सबसे ज्यादा 35% बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि संथाल परगना के क्षेत्र में मुस्लिम युवक आदिवासी बहनों से विवाह कर डेमोग्राफी बदलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनगी तो राज्य की 2 लाख 87 हजार पद भरा जाएगा। महिलाओं को गोगो दीगी योजना से 2100 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। झारखंडियों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर और साल में त्योहार के समय 2 गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now